फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest against action

जखैनी इलाके में अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest against action
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से विशेष अभियान छेड़ा गया। जखैनी इलाके में लोगों ने इसके विरोध में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। लोगों ने राजमार्ग को भी बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कामयाब होने नहीं दिया। लोग रोते रहे, लेकिन टीम ने किसी की कोई नहीं सुनीं और अतिक्रमण हटाकर काम को पूरा किया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथारिटी की टीम राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों के साथ सुबह जखैनी इलाके में पहुंची। सबसे पहले टीम ने राजमार्ग के किनारे पर बनाए खोखे गिराए। इसके बाद दोपहर में टीम ने पक्की इमारत को गिराया। जब टीम पक्की इमारत को गिराने के लिए पहुंची तो डुबडुबा बस्ती के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने पत्थरों से राजमार्ग को बंद कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पहले तो राजस्व विभाग और पुलिस की टीमों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें राजमार्ग से हटाया। इसके बाद नेशनल हाईवे अथारिटी की जेसीबी ने पक्की इमारत को गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पूर्व पंच सूरमी देवी ने कहा कि उनकी बस्ती को पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला ने बनाया था। उनके पास जमीन के कागजात मौजूद हैं। अगर लोगों का मकान राजमार्ग के निर्माण के अधीन आया है, तो पहले लोगों को मुआवजा देना चाहिए। बिना मुआवजे के ही मकान को गिराना गलत है। वह इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed