फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Prosperity, Mehak and Sunny sparkle in singing

गायकी में समृद्धि, महक और सन्नी ने जलवा बिखेरा

विज्ञापन
Prosperity, Mehak and Sunny sparkle in singing
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल की 52 वीं बटालियन की तरफ से उरूज नामक टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। इसमें गायकी, नृत्य कला को लेकर दो वर्गों में प्रतियोगिता करवाई गई। लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय किश्तवाड़ के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

गायकी जूनियर वर्ग में समृद्धि सेन, महक तबस्सुम को दूसरा और सन्नी कुमार को तीसरा, सीनियर वर्ग में नताशा सजाद को पहला, शफकत रसूल को दूसरा और दानवी शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला। वहीं नृत्य कला में जूनियर वर्ग में तविश आनंद को पहला, विनीत कोल को दूसरा और रिया राठोर को तीसरा, सीनियर वर्ग में पूजा देवी को पहला, रुशाली परिहार को दूसरा और ममता रानी एंव अरसलान गनाई को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार मिला। सभी को नकदी इनाम भी दिया गया। पहले को तीन, दूसरे को 2500 और तीसरे को दो हजार रुपये दिए गए। साथ ही एक एक ट्राफी भी दी गई। अंत में जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में खूब टैलेंट है, जिसे लेकर जल्द ही जिला प्रशासन की तरफ से चौगान मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर समारोह आयोजित होगा। जिसमें लोकल टैलेंट को दर्शाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार शर्मा थे। सीआईएसएफ के कमांडेंट आनंद सक्सेना, एनएचपीसी महाप्रबंधक मनोज सिंह सहित भारतीय सेना के कर्नल जोसेफ आदि उपस्थित रहे। कमांडेंट सीआरपीएफ करम शिवन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed