{"_id":"682cdc4273bfdf47b20e5581","slug":"property-seized-of-drug-smuggler-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123385-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कुख्यात नशा तस्कर की काले कारोबार से अर्जित 1.50 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कुख्यात नशा तस्कर की काले कारोबार से अर्जित 1.50 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जब्त किया गया नशा तस्कर का वाहन।
- इस साल अब तक चार करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, चार पर लगा पीएसए
- नशा तस्करी से जुड़े चार मामले दर्ज, 50 से अधिक गिरफ्तार
उधमपुर। पुलिस ने मंगलवार को कुख्यात नशा तस्कर मोहम्मद आसिफ चंदेल की 1.50 करोड़ रुपये की नशे के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68 (एफ) के तहत यह कार्रवाई की है।
एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि उधमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान तेज कर रखा है जिसके तहत नशा तस्कर और नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक 40 के करीब मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें 50 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चार नामी तस्करों को लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत जेल भेजा गया है। नशा तस्करों द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई अभी तक कुल चार करोड़ की संपत्ति भी जब्त और सीज की गई है। मंगलवार को उधमपुर के रेहंबल थाना में आसिफ चंदेल नामक नशा तस्कर पर भी कार्रवाई करते हुए उसके तीन ट्रक व एक बोलेरो कार जिनकी कुल कीमत 1.5 करोड़ रुपये के आस पास है, को जब्त कर लिया गया है।
एसएसपी ने बताया कि अब तक 32 नशा तस्करों के बैंक अकाउंट फ्रीज की गए हैं जिनमें लगभग 16 लाख रुपये की राशि जब्त की गई है। लगभग 25 मामलों में कोर्ट की ओर से फैसला सुना दिया गया है और जिनमें नशा तस्करों को सजा भी सुनाई गई है। आरोपी मोहम्मद आसिफ थाना रेहंबल में धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर में शामिल है। वह पहले भी ड्रग तस्करी के कई मामलों में लिप्त पाया गया। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए नशे के काले कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने के साथ आरोपी को पीएसए के तहत जेल में भेज दिया है।