फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Property cards distributed to farmers under ownership scheme

Udhampur News: स्वामित्व योजना के तहत किसानों को वितरित किए संपत्ति कार्ड

Mon, 20 Jan 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 20 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Property cards distributed to farmers under ownership scheme
उधमपुर। डीसी दफ्तर के कांफ्रेंस हाल में डीसी सलोनी रॉय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्डों के ई-वितरण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में आए किसानों को संपत्ति कार्ड वितरित किए गए। स्वामित्व योजना के तहत जिले भर में कुल 901 संपत्ति कार्ड वितरित किए गए। इसी तरह के कार्यक्रम उपमंडल और तहसील स्तर पर भी आयोजित किए गए, जहां किसानों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोलते हुए, डीसी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना का उद्देश्य कानूनी स्वामित्व कार्ड जारी करने के माध्यम से गांव के घरेलू मालिकों को अधिकारों का रिकार्ड प्रदान करना है। उन्होंने योजना के महत्व पर जोर दिया ओर कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को ऋण हासिल करने और अन्य वित्तीय लाभों तक पहुंचने के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाकर वित्तीय स्थिरता लाने में सहायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed