फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   programme

शिक्षकों व छात्रों ने ली नशामुक्त रहने की शपथ

विज्ञापन
programme
उधमपुर: महिला कॉलेज में नशे के विरुद्ध शपथ लेते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज में नशा मुक्ति और महिलाओं के लिए विशेष अधिकार पर जारी तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। इसका आयोजन कॉलेज के रेड रिबन क्लब और एनएसएस इकाई ने जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. मोनिका शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया था। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनवर उल-हक मुख्य अतिथि थे। मौके पर सभी ने नशामुक्त रहने की शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि युवाओं के साथ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए हर शैक्षणिक संस्थान के लिए इस तरह की कार्यशाला समय की जरूरत है। जीरो एफआईआर की अवधारणा के बारे में जानकारी देने के अलावा उन्होंने महिलाओं व पुरुषों के लिए भी कुछ कानूनी अधिकारों पर बात की। इससे पहले कॉलेज प्रिंसिपल ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और महिलाओं के लिए विशेष अधिकारों के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। वहीं, विशिष्ट अतिथि बलवंत सिंह ने भी दर्शकों को देश के संविधान में वर्णित महिलाओं के लिए विशेष अधिकारों से परिचित कराया।
विज्ञापन

इसके बाद अजरा परवीन, अफिया नजीर और देविका शर्मा ने महिला सशक्तीकरण पर एक प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। बाद में सभी ने नशामुक्ति पर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों के बीच स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर पांच की छात्रा राधिका शर्मा ने किया। इस दौरान रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. केवल कुमार, इतिहास के सहायक प्रोफेसर यश पॉल, उर्दू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मूल राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed