{"_id":"633885dab8d2b01483403466","slug":"programme-udhampur-news-jmu2692675171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग में स्मार्टी और संगोष्ठी में रूहानी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग में स्मार्टी और संगोष्ठी में रूहानी रहीं प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रेड क्रॉस सोसायटी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन और मुख्य शिक्षा कार्यालय के सहयोग से हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता, संगोष्ठी प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पेंटिंग में स्मार्टी और संगोष्ठी में रूहानी प्रथम स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का विषय रक्तदान एकजुटता का कार्य है, प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र प्रकाश पूर्व (सेवानिवृत्त) निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, वेलफेयर सोसाइटी, जम्मू कश्मीर तथा गेस्ट ऑफ ऑनर वेद प्रकाश शर्मा (सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एचएसएस बॉयज उधमपुर, एचएसएस गर्ल्स उधमपुर, एमएस शिव नगर, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, जीजीएचएस उधमपुर और एमएस गोपा मंदिर के छात्रों ने मुख्य रूप से भाग लिया।
शिवालिक कॉलेज के प्रो. मोंकिया, प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. अनुपमा निर्णायक समिति के सदस्य थे, जिन्होंने विजेताओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर जज किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में एससीटीएम एचएसएस गर्ल्स उधमपुर की स्मार्टी ने प्रथम, एसआईकेएस एचएसएस बॉयज के राहुल द्वितीय तथा हैप्पी मॉडल एचएसएस के इतेहाज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, संगोष्ठी प्रतियोगिता में हैप्पी मॉडल एचएसएस की रूहानी ने पहला, एसआईकेएस एचएसएस बॉयज उधमपुर के करण ने दूसरा और एससीटीएम एचएसएस गर्ल्स की प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।