फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   programme

मजालता में बीपीएल परिवारों को दी कोरोना किट

विज्ञापन
programme
मजालता। पुलिस लोगों की मदद करने व उनके साथ तालमेल बनाए रखने को लेकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही है। इसी कड़ी में पुलिस स्टेशन मजालता में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत पुलिस ने 42 बीपीएल परिवारों को कोरोना किट वितरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी सरगुण शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस की ओर से जरूरतमंद ग्रामीणों को कोविड-19 के बचाव से संबंधित उपयोगी सामान जैसे मास्क, सैनिटाइजर , थर्मल थर्मामीटर आदि चीजों को बांटने के अलावा उनके इस्तेमाल करने की विधि के बारे में जानकारी दी गई। एसएसपी सरगुन शुक्ला ने कहा कि हमें कोरोना से बचाव के तरीके अपनाने चाहिए, ताकि कोविड-19 का पूरी तरह से खात्मा हो सके। उन्होंने कहा कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुलिस जगह-जगह पर ऐसे कैम्प लगाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है, इसी के तहत आज मजालता पुलिस स्टेशन में यह कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर एसडपीओ रामनगर घारू राम भारद्वाज, थाना प्रभारी मजालता इंस्पेक्टर विशाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed