{"_id":"682a471edef2c4be7d0f5dff","slug":"programme-organised-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123339-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ऐतिहासिक क्रिमची मंदिर में मनाया अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ऐतिहासिक क्रिमची मंदिर में मनाया अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
विज्ञापन
इंटर क्लब फेंसिंग टूर्नामेंट में विजेता रहे खिलाड़ी मुख्यअतिथि के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, श्रीनगर सर्कल की तरफ से ऐतिहासिक 8वीं शताब्दी के क्रिमची मंदिर समूह में रविवार को उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र की सांस्कृतिक और पुरातात्विक समृद्धि और भारत तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र के विश्व धरोहर स्थलों को प्रदर्शित करने वाली एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने एक क्यूआर कोड आधारित सूचना प्रणाली भी शुरू की, जिससे आगंतुकों को साइट के ऐतिहासिक और पुरातात्विक विवरण तक डिजिटल पहुंच मिल सके।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक संरक्षण, शिक्षा और विरासत जागरूकता को बढ़ावा देने में संग्रहालयों की भूमिका पर जोर दिया। वहीं, श्रीनगर सर्कल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. पीयूष भट्ट ने संग्रहालयों को इतिहास के संरक्षक और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले उपकरण के रूप में रेखांकित किया।
विज्ञापन
इंदिरा प्रियदर्शिनी मेमोरियल हाई स्कूल, क्रिमची के विद्यार्थियों ने विरासत विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अलावा इस अवसर पर स्थानीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुति के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। यह कार्यक्रम डॉ. पीयूष भट्ट के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा एएसआई, श्रीनगर सर्कल के समर्पित कर्मचारियों द्वारा इसका समर्थन किया गया।