फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Programme Organised

Udhampur News: ''प्रकृति से प्रेरित मधुमक्खी हम सभी का पोषण करती है

विज्ञापन
Programme Organised
उधमपुर में विश्व मधुमक्खी दिवस पर कृ​षि कार्यालय में आयोजित कार्यकम में उप​स्थित अ​धिकारी व अन्
- विश्व मधुमक्खी दिवस पर किया जागरूक
विज्ञापन

उधमपुर। विश्व मधुमक्खी दिवस उधमपुर जिले में मंगलवार को मनाया गया। इसका विषय प्रकृति से प्रेरित मधुमक्खी हम सभी का पोषण करती है था। इस दौरान कृषि, खाद्य प्रणाली, जैव विविधता और वैश्विक खाद्य सुरक्षा में मधुमक्खियों और अन्य परागणकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
पर्यावरण, कृषि और मानव कल्याण के लिए मधुमक्खियों और अन्य परागणकों के महत्व पर जोर दिया गया। किसानों को पृथ्वी के सतत विकास में परागणकों की महत्वपूर्ण भूमिका और जिले के विभिन्न स्थानों में इनके सामने आने वाले खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के बारे में शिक्षित किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह और मधुमक्खी पालन विकास अधिकारी पवन तलवार ने सीएओ कार्यालय उधमपुर के मीटिंग हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें इंडिया किड्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विश्व मधुमक्खी दिवस मधुमक्खियों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देता है और उनके महत्व पर प्रकाश डालता है। अभियान का उद्देश्य लोगों को परागणकों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों जैसे कि आवास की हानि, जलवायु परिवर्तन, कीटनाशकों के उपयोग और बीमारी के बारे में शिक्षित करना है। जिले में एपिस मेलिफेरा प्रजाति का पालन करके लगभग 88 किसान मधुमक्खी पालन गतिविधियों में लगे हुए हैं और जिले के मौंगरी, पंचैरी और डुडु बसंतगढ़ ब्लॉकों में लगभग 200 किसान एपिस सेराना प्रजाति का पालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed