{"_id":"686d7214a2c288277a042e7f","slug":"problems-from-traffic-jam-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-125004-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग जरूरी
विज्ञापन
चिनैनी कस्बे में जाम की स्थिति।
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने की मांग स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उठाई। लोगों ने कहा कि चिनैनी में आने-जाने के लिए मात्र एक ही मार्ग है। हर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही कस्बे में होती है तथा अलग-अलग रूट से वाहन कस्बे में आते हैं।
कस्बे के मेन चौक में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। स्थानीय निवासी तनवीर हुसैन, अरुण कुमार, देवराज ने कहा कि चिनैनी कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। चिनैनी कस्बे में सबसे पहले वैकल्पिक मार्ग जरूरी है, साथ ही पार्किंग की सुविधा भी दी जानी चाहिए, कस्बे के मेन में जाम की समस्या ज्यादातर उत्पन्न होती है, क्योंकि वहां से अलग-अलग रूटों पर वाहनों की आवाजाही होती है।
कस्बे में यदि वैकल्पिक मार्ग बना दिया जाए तो जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी इसके अलावा पार्किंग की सुविधा भी दी जानी चाहिए जिससे वाहन सड़कों पर पार्क नहीं होंगे । वहीं एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने कहा कि कस्बे में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो उसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि गाड़ियों को सड़कों पर गलत तरीके से पार्क ना किया जाए, और इसके बाद भी यदि कोई इस पर अमल नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि पार्किंग को लेकर अलग-अलग जगह देखी गई है, और उसको लेकर प्लानिंग भी है ताकि आने वाले समय में जाम की समस्या दूर हो सके।