फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem

कोरोना के दंश से संजय का परिवार हुआ बेसहारा

विज्ञापन
problem
चिनैनी। कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं तो कई के इकलौते सहारे छिन गए हैं। इससे परिवारों का मौजूदा स्थिति में गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश प्रशासन की ओर से ऐसे परिवारों की मदद के लिए योजना शुरू की है, लेकिन उसके जमीनी स्तर पर लागू होने तक पीड़ित परिवारों के लिए दो जून की रोटी का प्रबंध करना दूर की कौड़ी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

यह दर्द सुद्धमहादेव निवासी बुजुर्ग मोहन लाल ने बयां करते हुए सरकार और प्रशासन से सहायता की अपील की है। उन्होंने बताया कि संजय इकलौता बेटा था, जिसकी कोरोना महमारी के चलते 14 दिन पहले मौत हो गई है। उसपर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। वह कुलचे की रेहड़ी लगाता था, जिससे परिवार का खर्चा चलता था, लेकिन अब स्थिति और भी बिगड़ गई है। बुजुर्ग पिता ने बताया कि पहले वह भी दिहाड़ी लगाते थे, लेकिन अब उम्र 60 साल हो चुकी है। दिहाड़ी नहीं लगा सकते हैं। बेटे की बीमारी के बाद परिवार पर उधारी का बोझ बढ़ गया है और अब उधारी चुकाने की चिंता सता रही है। कुछ लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। मगर बहु और संजय के बच्चे के भविष्य की चिंता सता रही है। इसलिए सरकार और प्रशासन से मांग है कि जल्द योजना का लाभ दिया जाए। फ्रेंड्स परिवार के सदस्यों ने कहा कि उक्त परिवार की जल्द ही मदद के लिए योजना बना चुके हैं। जल्द ही राहत सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

उक्त परिवार की मदद के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से बात की है। पीड़ित परिवार को पहले अपने तौर पर राशन देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सरकारी योजना को लेकर भी परिवार का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रत्न लाल, सरपंच, सुद्धमहादेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed