फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Private school managers asked for financial package from government

निजी स्कूल प्रबंधकों ने सरकार से मांगा आर्थिक पैकेज

विज्ञापन
Private school managers asked for financial package from government
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक रविवार को हैप्पी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इसमें स्कूल प्रबंधकों ने मौजूदा हालात पर चर्चा की और सरकार से मांग की कि स्कूलों को पटरी पर लाने के लिए किसी आर्थिक पैकेज का एलान किया जाए। बैठक में कार्यकारिणी प्रदेश प्रधान हरि दत्त, प्रधान रामेश्वर मन्हास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

हरि दत्त ने कहा कि कोरोना संकट के कारण पूरी दुनिया में हर वर्ग प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक अगर कोई प्रभावित हुआ है तो वह निजी स्कूल हैं। कोरोना संकट के कारण निजी स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार ने स्कूलों को खोलने का आदेश तो जारी कर दिया है, लेकिन हालात ऐसे बन चुके हैं कि अब स्कूलों की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। इसी को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रत्येक जिले में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। उधमपुर में निरीक्षण के दौरान पाया है कि करीब 90 प्रतिशत निजी स्कूल बंद होने की कगार पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

निजी स्कूल बैंक से लोन लेकर तैयार किए गए थे। हालात ऐसे बन चुके हैं कि प्रबंधकों के लिए बैंक की लोन राशि जमा करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा आए दिन सरकार की तरफ से निजी स्कूलों को नए आदेश जारी कर परेशानी पैदा की जा रही है। सरकार के आदेशों के कारण भी निजी स्कूलों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। अगर सरकार की तरफ से निजी स्कूलों को संकट से बाहर निकालने के लिए आर्थिक पैकेज का एलान नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में स्कूलों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की ज्वाइंट एसोसिएशन जल्द ही एक बैठक करेंगे और फिर स्कूलों को चलाने को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed