फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pregnent

उधमपुर: सेना ने हेलिकॉप्टर से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
pregnent
किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले के सड़क संपर्क से कटे उपमंडल मढ़वा के नवापाची क्षेत्र से गंभीर हालत में एक गर्भवती महिला को भारतीय सेना ने वायु सेना के साथ मिलकर हेलिकाॅप्टर से किश्तवाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अब गर्भवती का इलाज चल रहा है। भारतीय सेना इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में लोगों की कठिनाइयों को कम करने में मदद कर रही है। विशेष रूप से सर्दियों के दौरान जहां सड़क संपर्क बंद होने के कारण क्षेत्र पूरी तरह से कटा रहता है। भारतीय सेना हमेशा इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के अलावा लोगों को जीवन रक्षक मानवीय सहायता प्रदान करती रही है। गौरतलब है कि पिछले लगभग डेढ़ माह से बर्फबारी होने के कारण सिनथन टॉप व मरगन टॉप के बंद होने से सड़क संपर्क भी बंद हो गया है। जिला प्रशासन ने अपने प्रयास से मढ़वा, वाड़वन, दच्छन के लिए चाॅपर सेवा लगाई है, जिससे वहां के लोगों को काफी हद तक मदद मिल रही है। हालांकि उनको किराया देना पड़ता है। फिर भी वे इसे सहन कर रहे हैं। प्रशासन ने उनके लिए किराये में काफी सहायता की है। मढ़वा और वाड़वन के लोगों के लिए 1500 और दच्छन के लिए 1000 रुपये मात्र किराया रखा गया है। वीरवार को मौसम खराब होने के कारण चाॅपर सेवा बाधित रही। जम्मू से यहां चाॅपर नहीं आ सका। ऐसे में जिला प्रशासन के कहने पर भारतीय सेना ने वायु सेना के साथ संपर्क करके उन्हीं के हेलिकाॅप्टर से गंभीर हालत में अलताफ हुसैन की गर्भवती पत्नी को यहां पहुंचाया। इस पर मढ़वा के लोगों ने भारतीय सेना के हक में नारेबाजी की। अल्ताफ हुसैन ने भी सेना का आभार जताया। साथ ही डीडीसी सदस्य जफरुल्ला शेख ने जिला प्रशासन सहित भारतीय सेना का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed