{"_id":"588507404f1c1b4258efec15","slug":"practiced-for-disaster-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन के लिए अभ्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन के लिए अभ्यास किया
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
mock drill
- फोटो : कुमार संजय
बनिहाल में स्थित सेना के 12 राष्ट्रीय राइफल की ओर से रविवार को आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल किया। इसमें कई एजेंसियों ने भाग लिया। बर्फ के बीच जवानों ने अभ्यास किया। दरअसल, इन दिनों क्षेत्र में काफी मात्रा में बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में इस इलाके में बर्फबारी के कारण काफी जानमाल का नुकसान हुआ था। इस बार भी खासी बर्फबारी हो चुकी है। इसी के मद्देनजर सेना के 12 राष्ट्रीय राइफल की ओर से आपदा प्रबंधन के लिए अभ्यास करवाया गया। इसमें पुलिस, सुरक्षा बल, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस दौरान बताया गया कि बर्फ में फंसे लोगों को कैसे बचाया जाए? किसी ब्लास्ट या आग की घटना में घिरे लोगों को कैसे निकाला जाए? काफी देर तक चले इस अभ्यास से स्थानीय लोगों में कौतूहल बना रहा। दूसरी तरफ सेना के जवानों और सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारियों को इन दिनों बर्फबारी और गणतंत्र दिवस समारोह पर आतंकियों के बुरे इरादे के मद्देनजर हमेशा सतर्क रहने को कहा गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाईवे किनारे के इस इलाके में इस साल भारी बर्फबारी हुई। अभी तक बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। बर्फ पर जवानों ने आपदा प्रबंधन का अभ्यास किया।