फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Power failure in rural areas for two days amid rain

बारिश के बीच ग्रामीण इलाकों में दो दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
Power failure in rural areas for two days amid rain
उधमपुर/मोंगरी। जिले में सोमवार से जारी बारिश से कई तहसीलों में बिजली सेवा प्रभावित हो गई है। पंचैरी, मोंगरी और बसंतगढ़ सहित कई तहसीलों में सोमवार सुबह से बिजली गुल है, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को ही जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई थी। इससे जहां तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिजली बंद होने के दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बारिश से बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। पंचैरी और मोंगरी तहसील में सोमवार को बंद हुई बिजली मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकी। लगातार बारिश होने के कारण ही बिजली विभाग बिजली को बहाल करने के लिए काम नहीं कर सका। बसंतगढ़ और डुडू में बिजली बंद रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने पर मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके और लोगों का संपर्क कट गया है। मंगलवार दोपहर को बारिश के बंद के बाद बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed