{"_id":"683caa165e55e261ee049a09","slug":"post-vacant-of-teachers-in-high-school-udhampur-news-c-202-1-udh1002-123778-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाई स्कूल चिगला बलोता में शिक्षकों के छह पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाई स्कूल चिगला बलोता में शिक्षकों के छह पद खाली
Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हेडमास्टर समेत अध्यापकों की कमी से जूझ रहा चिगला बलोता का हाई स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। सरकारी हाई स्कूल बलोता चिगला में हेडमास्टर समेत शिक्षकों के छह पद खाली हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांववासियों ने शिक्षा विभाग के प्रति रोष व्यक्त कर सभी खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है। ऐसा न करने पर उग्र प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुलवंता ब्लॉक की पंचायत बलोता चिगला के वार्ड नंबर चार में स्थित सरकारी हाई स्कूल में पहले सभी पद भरे थे लेकिन पिछले तीन साल से अध्यापकों के पद खाली होने लगे। अब दो वर्षों से कई अध्यापकों के पद खाली हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में करीब 113 विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। स्कूल में 17 पद सृजित हैं लेकिन पिछले दो वर्षों से 11 पद खाली हो चुके हैं। इनमें खेलकूद का अध्यापक भी नहीं हैं। इससे विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में पिछले एक वर्ष से हेडमास्टर का भी पद खाली है।
विज्ञापन
इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने सरकार से सभी खाली पद भरने की मांग की है, लेकिन शिक्षा विभाग अभिभावकों की मांग पूरी नहीं कर रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने स्कूल में सभी रिक्त पदों को न भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें ग्रामीण बलविंदर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, रशपॉल, राजेंद्र कुमार, शौकत अली आदि शामिल हैं।