{"_id":"64ce930d06dede1f1b0109eb","slug":"politics-news-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-1522-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अयोग्य घोषित होने के बावजूद पूर्व पार्षद भसीन ने किया गली का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अयोग्य घोषित होने के बावजूद पूर्व पार्षद भसीन ने किया गली का उद्घाटन
विज्ञापन
उधमपुर। दल बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद समनीक भसीन ने शनिवार को अपने वार्ड में नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया। उनसे जब मीडिया कर्मियों ने अयोग्य घोषित किए जाने के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब तक हमें अयोग्य घोषित किए जाने का लिखित आदेश नहीं मिलता है तब तक हम पार्षद हैं और उद्घाटन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोल की तरफ से दल बदल विरोधी कानून के तहत उधमपुर नगर परिषद के सात पार्षदों को अयोग्य घोषित किया गया था। यह अब नगर परिषद के पार्षद नहीं हैं और इसमें एक नाम वार्ड नंबर तीन के पार्षद समनीक भसीन का था। लेकिन इसके बावजूद समनीक भसीन ने अपने वार्ड में समर्थकों के साथ नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस गली का निर्माण लगभग 5 लाख 95 हजार की लागत से किया गया है। इस गली में निरंतर लोगों का आना-जाना लगा रहता है और लोगों की मांग थी कि इस गली को नए सिरे से तैयार करवाया जाए।
उनसे जब मुख्य चुनाव अधिकारी की तरफ से अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद उद्घाटन करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें इसको लेकर लिखित आदेश मिला है। जब तक कोई लिखित आदेश नहीं मिलता है तब तक हम पार्षद हैं। अगर कोई आदेश मिलता है तो अपने वकील के साथ संपर्क कर आगे का कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर सुरेश, उमेश गुप्ता, भारत भूषण, पवन गोस्वामी, कनव जंडियाल, आदित्य गुप्ता, अनिल कुमार, रवि, तरुण, बबलू कुमार, रवि कुमार, राकेश, गणेश, विक्की, साहिल व अन्य मौजूद थे।