{"_id":"6375315edfc7fc3124585631","slug":"political-udhampur-news-jmu272429265","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 18 नवंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 18 नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट के परिणाम को लेकर हाईकोर्ट में बुधवार को भी कोई निर्णय नहीं सुनाया जा सका। अब डबल बेंच ने अपना निर्णय दूसरे जज के पास भेज दिया है और इसका निर्णय अब 18 नवंबर को आने की संभावना है। दोनों पक्षों के वकील डबल बेंच के समक्ष पेश हुए और अपनी बात को रखा।
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुए फ्लोर टेस्ट के लिफाफे के खुलने का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर बार सुनवाई की तारीख को एक नई तारीख मिल रही है। एक सितंबर को नगर परिषद के 11 पार्षदों ने चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था लेकिन इसमें कमियां पाए जाने पर आठ सितंबर को दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। 22 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फ्लोर टेस्ट हुआ और परिणाम निकलने से पहले ही हाईकोर्ट ने इस पर स्टे ऑर्डर जारी कर दिया। मामला हाईकोर्ट में चले जाने के बाद फ्लोर टेस्ट का रिजल्ट लिफाफे में बंद करके रखा गया। अब इसको हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही खोला जा सकता है। इसको लेकर तारीख पर तारीख पड़ती जा रही है लेकिन लिफाफा खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। पार्षदों ने एक बार फिर से बुधवार को लिफाफा खुलने की उम्मीद लगाई थी लेकिन आज भी यह संभव नहीं हो सका है। बुधवार को सुनवाई को लेकर दोनों पक्षों के वकील हाईकोर्ट गए थे। दोनों ने डबल बेंच के समक्ष अपनी बात को रखा और फिर डबल बेंच ने कहा कि अब इसका निर्णय 18 नवंबर को दूसरे जज सुनाएंगे। अब सभी को 18 नवंबर का इंतजार है।