{"_id":"60199ccc8ebc3e36473c0ea6","slug":"political-udhampur-news-jmu2282572113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने रामनगर का दौरा कर जनता का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने रामनगर का दौरा कर जनता का जताया आभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नवनिर्वाचित डीडीसी सदस्य उपेक्षित क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित करें ताकि लोगों की समस्याएं दूर हों और केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल सके। यह बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने रामनगर के दौरे के दौरान कहीं।
उन्होंने रामनगर के बीरनू, लड्डा, रसैन, कुंड, पंजग्रां, नीली आदि इलाकों में बैठकें कर कार्यकर्ताओं और नेताओं से विचार-विमर्श भी किया। वहीं, डीडीसी चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए जनता का आभार जाताया है। साथ ही नवनियुक्त डीडीसी सदस्यों से अपील की है कि वह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मुलभूत सुविधा सुनिश्चित करें।
साथ ही रसैन से कुंड सड़क का तत्काल सर्वेक्षण करवाने और चौकी-कटवालत मार्ग के अपग्रेडेशन व मरमत के लिए उचित कदम उठाए जाएं। बीरनू, रसैन, कुंड गांव में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिएहाई स्कूल रसैन, जीएचएसएस चौकी, जीएचएस तैंथा, जीएचएस नाला मल्लियां में स्टाफ की कमी को दूर करने की अपील की। इस मौके पर रामनगर- द्वितीय के डीडीसी सदस्य जट्टू राम, रामनगर प्रथम के डीडीसी सदस्य मूल राज, राकेश चंद्र शर्मा, आरती शर्मा आदि उपस्थित रहे।