{"_id":"5dfd257a8ebc3e87a8205dc4","slug":"political-news-udhampur-news-jmu1998272163","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-प्रदेश की गतिविधियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-प्रदेश की गतिविधियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते नेता।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बट्टल बालियां स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में जिला प्रधान पूर्ण चंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों ने भाग लेकर परिचय के अलावा देश प्रदेश में हो रही गतिविधियों पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया और उधमपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री विपिन शर्मा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
पवन खजूरिया ने कहा कि चार वर्ष से राकेश गुप्ता जिला प्रधान और पूर्ण चंद संगठन मंत्री के भूमिका में काम करते रहे, लेकिन अब जिला प्रधान के रूप में पूर्ण चंद नई जिम्मेदारी संभालेंगे। खजूरिया ने देशभर में विपक्षी दलों द्वारा चलाए जा रहे भ्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। संगठन मंत्री विपिन शर्मा ने कहा कि उन्हें संसदीय क्षेत्र में जो कार्यभार सौंपा गया है। उसको लेकर वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया।
जिला प्रधान पूर्ण चंद ने सभी मंडल प्रधान, मोर्चा अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर विश्वास करके संगठन और कार्यकर्ताओं ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं, और सभी के सहयोग की उम्मीद करते हैं। बैठक में संगठन मंत्री विपिन शर्मा, पूर्व जिला प्रधान राकेश गुप्ता, सोमराज खजूरिया, नीलम नरगोत्रा, अमित शर्मा, राहुल गुप्ता, विकास कोंगड़ा, कैप्टन गोपाल सिंह, सुभाष चंद्र , बलवान चंद, अंग्रेज सिंह, प्रकाश चंद, सुरम चंद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।