फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news

Udhampur News: नेकां नेता के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
political news
रियासी। कटड़ा में रोपवे के विरोध प्रदर्शन के दौरान नेकां नेता की तरफ से सनातन के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद वीरवार को हिंदू संगठनों ने सनातन धर्म सभा के बैनर तले रोष जुलूस निकाला।
विज्ञापन

देर शाम रोष रैली जनाना पार्क से निकली और नारेबाजी करते हुए पुलिस स्टेशन पहुंची। रैली में नेकां नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। मौके पर आए डीएसपी नीरज पडियार ने लोगों से बात की। इस दौरान सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा, आरएसएस के जिला संघ चालक कुलदीप पण्डोह, वीएचपी के निशांत मगोत्रा और विनोद शर्मा अन्य भी मौजूद रहे। बाद में लिखित रूप से एक शिकायत डीएसपी को सौंपी गई। हिंदू संगठनों के लोगों ने कहा कि अगर नेकां नेता पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा से सड़कों पर उतर आएंगे। वहीं नेकां नेता तारिक भट्ट ने भी शाम को सोशल मीडिया के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि उनके बयान देने की मंशा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है और दुख हुआ है तो वह इस पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed