{"_id":"67ae47371e4fff7e260a7e3a","slug":"political-news-udhampur-news-c-10-lko1027-545385-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एक पत्ता भी हिलता है तो गृहमंत्री दिल्ली में सुरक्षा बैठक बुलाते हैं: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में एक पत्ता भी हिलता है तो गृहमंत्री दिल्ली में सुरक्षा बैठक बुलाते हैं: महबूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा कि आज अगर कश्मीर में एक पत्ता भी हिलता है तो गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में सुरक्षा बैठक बुलाते हैं। वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनके दिल में चोर और डर है। उन्हें पता है प्रदेश के लोग खुश नहीं हैं। लोगों में एक लावा दहक रहा है, जो किसी भी समय फट सकता है।
महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को जम्मू से अपनी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर की समस्या को एक ‘लाइलाज बीमारी’ करार देते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा इस समस्या के समाधान में दिलचस्पी नहीं रखती है। जैसे पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व देश में वोटों के लिए स्थिति का ध्रुवीकरण कर रहा है। वैसे ही केंद्र की भाजपा सरकार पहले अनुच्छेद 370, फिर मंदिर-मजिस्द और अब वक्फ की बात कर रही है। महबूबा ने कहा, आप लोगों के जख्मों पर मरहम तब लगा पाएंगे, जब नियंत्रण रेखा पार के रास्ते खोलेंगे, जिसे भाजपा सरकार ने 2019 में बंद कर दिया था।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री से लेकर उपराज्यपाल सुरक्षा पर बैठके ले रहे हैं। अगर जम्मू-कश्मीर में सबकुछ ठीक होता तो इन बैठकों की बजाय रोजगार पर बैठकें होतीं।