फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   police jammu kashmir

स्कूल के बाहर खाली जमीन की घेराबंदी करने पर बढ़ा विवाद

विज्ञापन
police jammu kashmir
उधमपुर में अतिक्रमण हटाते नगर परिषद के कर्मचारी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकारी ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य द्वार के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर पशुपालन विभाग की तरफ से लोहे के पिल्लर व चैन लगाकर घेराबंदी किए जाने पर शुक्रवार को विवाद पैदा हो गया। जब स्थानीय दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने चैन लगी देखी तो इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर नगर परिषद की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने उसी समय जेसीबी की मदद से चैन व पिल्लर को हटा दिया। पशुपालन विभाग के अधिकारयिों का कहना है कि जमीन उनकी है, इसलिए इसको अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार को ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर जब दुकानदार व रेहड़ी वालों ने लोहे के पिल्लर चैन से घेराबंदी देखी तो सभी हैरान रह गए और सभी इसका व्िरोध करने लगे। विरोध करने वालों का कहना था कि स्कूल के बाहर जमीन पर कोई ऐसे कैसे कोई घेराबंदी कर सकता है। यह एक सार्वजनिक स्थल है और यहां पर हर रोज सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। यहां पर चैन लगा कर घेराबंदी करना पूरी तरह से गलत है। लोगों ने इसकी सूचना नगर परिषद को भी दी। सूचना मिलने पर नगर परिषद के सीईओ संतोष कोतवाल व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद चैन व पिल्लर को हटाने के आदेश जारी कर दिए। कुछ समय के बाद नगर परिषद की जेसीबी मौके पर पहुंची और पिल्लर हटा दिया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी रिकार्ड के अनुसार यह जमीन उनकी है। कुछ लोगों ने इस पर अतिक्रमण कर रखा है। पूरी जमीन रेहड़ियों से भर चुकी है। हर समय जमीन पर गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन

सीईओ संतोष कोतवाल ने कहा कि अभी यह तय करना संभव नहीं है कि यह जमीन पशुपालन विभाग की है। जल्द ही राजस्व विभाग के रिकार्ड से पता लगाया जाएगा कि यह जमीन किसकी है। अगर यह जमीन पशुपालन विभाग की हुई तो उनको पिल्लर व चैन लगाने की इजाजत दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed