{"_id":"69e14cab5dc3441977073026","slug":"police-awareness-program-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-134843-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए जन जागरूकता फैला रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए जन जागरूकता फैला रही पुलिस
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत सरकारी हाई स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, स्टाफ और स्थानीय समुदाय को नशीली दवाओं के सेवन के हानिकारक प्रभाव और गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी परिणाम के बारे में जागरूक करना था।
अधिकारियों ने समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के लिए जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिभागियों से परिवारों और समुदायों में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने और नशा मुक्त जम्मू एवं कश्मीर के निर्माण के चल रहे मिशन में सहयोग करने का आग्रह किया गया। पुलिस ने युवाओं की सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की समस्या को रोकने के लिए जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम करवाने का प्रण लिया।
इसके अलावा पुलिस ने नशे के हानिकारक प्रभाव के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम करवाए। रामनगर पुलिस की टीम ने शपथ ग्रहण समारोह में नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। पंचैरी की टीम ने मुख्य बाजार,ऊपरी बस स्टैंड में जागरूक किया गया। बसंतगढ़ पुलिस ने लौधरा पुलिस स्टेशन में प्रतिभागियों को शिक्षित किया। घोरडी की टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया।