फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Players perform for Indoor Stadium

इंडोर स्टेडियम के लिए खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Players perform for Indoor Stadium
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

सुभाष स्टेडियम में बनाए गए इंडोर स्टेडियम के हर समय बंद रहने से नाराज खिलाड़ियों ने इंडोर स्टेडियम को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्यारह बजे के करीब सुभाष स्टेडियम में खेलने के लिए आए विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने इंडोर स्टेडियम को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय खिलाड़ी सूर्यदेव ने कहा कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद अधिकतर स्कूलों के खिलाड़ी सुभाष स्टेडियम में बने इंडोर स्टेडियम में खेलने के लिए आते हैं, लेकिन स्टेडियम में प्रवेश द्वार पर हर समय ताला लगा रहने के कारण उन्हें मजबूरन खुले मैदान में खेलना पड़ता है। इस कारण खिलाड़ियों की दिक्कतें लगातार बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बनाया गया है तो इसे खिलाड़ियों के खेलने के लिए खोला क्यों नहीं जा रहा है।
अब आलम यह हो गया है कि खिलाड़ियों को खेल अभ्यास भी खुले मैदान पर करना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी खेल विभाग के आला अधिकारियों को होने के बावजूद खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए इंडोर स्टेडियम को खोलने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि वैसे तो खेल विभाग युवा खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर सुविधा मुहैया करवाने की बात करता है। लेकिन खिलाड़ियों के लिए बनाए गए इंडोर स्टेडियम पर ताला लगाकर खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे उधमपुर के युवा खिलाड़ी कभी बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इंडोर स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए नहीं खोला गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में शुभम कुमार, निखिल कुमार, मनीश माथुर, सक्षम खजूरिया, अजय कुमार, साहिल सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed