{"_id":"57d460ba4f1c1ba83031c6f2","slug":"phe-worker-s-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई मुलाजिमों ने रोष रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई मुलाजिमों ने रोष रैली निकाली
ब्यूरो/ रियासी
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
labour party uk logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को कर्मचारियों द्वारा एक रोष रैली को निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई। कर्मचारियों द्वारा यह रोष रैली जिला प्रधान पवन कुमार के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन
इससे पहले एक बैठक कार्यालय में हुई, जिसमें कर्मचारियों के साथ पेश आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। कहा गया कि विभाग ने दिन रात काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करना तो दूर उनको पिछले कई महीनों से वेतन के रूप मे एक पैसा भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
इस कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकेे बाद कर्मचारियों ने एक रोष रैली निकाली। पीएचई कार्यालय से मिनी सचिवालय तक गई जहां पर उनके द्वारा एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे पीने के पानी की आपूर्ति बंद कर कामकाज ठप कर देंगे। इस मौके पर पृथ्वी सिंह, रविंदर सिंह, भूषण कुमार, मोहम्मद शफी, धनी राम, शौकत, परमजीत सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।