{"_id":"57e2cf024f1c1b8341a8422d","slug":"phe-worker-demand-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 माह का बकाया वेतन जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 माह का बकाया वेतन जारी करे सरकार
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन द्वारा कैंथगली क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा 40 माह से वेतन न देने के लिए पीएचई विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष जताया गया। बैठक में अस्थायी कर्मचारियोें को स्थायी करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव विजय शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर शर्मा द्वारा राज्य सरकार व पीएचई विभाग की कड़ी निंदा की गई। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी विभाग के लिए खून पसीना बहाकर लोगों के घरों में पानी पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
उन्हें अपना घर चलाने के लिए दाने दाने का मोहताज होना पड़ रहा है। कर्मचारियों को 40 माह से वेतन नहीं दिया गया। ऐसे में इतनी महंगाई के दौर में परिवार का गुजर बसर चलाना नामुमकिन होता जा रही है। बैठक में कर्मचारियों द्वारा अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने व लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई। इस बैठक में शामलाल, कर्ण सिंह, मक्खन चंद, भगवान दास, लियाकत अली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन