फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   PHC Ghordi, No Technician, Xray Machine Shut off From Two Years

Udhampur News: पीएचसी घोरड़ी में तकनीशियन न होने से बंद पड़ी है एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

विज्ञापन
PHC Ghordi, No Technician, Xray Machine Shut off From Two Years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक घोरड़ी में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) बनाया गया है लेकिन दो साल से यहां तकनीशियन न होने के कारण एक्सरे मशीन बंद पड़ी है।
मौजूदा समय में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दो महीने पहले ही सेंटर में एमबीबीएस डाॅक्टर की नियुक्ति हो पाई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। पीएचसी एक्सरे में मशीन खराब होने के चलते मरीजों को 36 किलोमीटर दूर उधमपुर जीएमसी में जाकर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से सेंटर में तकनीशियन भेजने की मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच भारत भूषण ने बताया कि लोगों को एक्सरे करवाने के लिए उधमपुर या फिर प्राइवेट क्लीनिकों में जाना पड़ रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों को सेंटर में तकनीशियन लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद दो साल से समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विभाग की ओर से पीएचसी में तकनीशियन न होने को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सेंटर में तकनीशियन की तैनाती कर दी जाएगी ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
-हरविंद्र सिंह, बीमएमओ, रामनगर



रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed