फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Permanent bridge will be built on Birma drain with 25 crores

बिरमा नाले पर 25 करोड़ से बनेगा स्थायी पुल

विज्ञापन
Permanent bridge will be built on Birma drain with 25 crores
उधमपुर। शहर व साथ लगते इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए बीआरओ बिरमा नाले पर स्थायी पुल का निर्माण करेगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। नए पुल का निर्माण करीब 25 करोड़ रुपये में होगा। इसके बनने के बाद शहरवासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौजूदा समय में बैली पुल के सहारे यातायात चल रहा है और इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

करीब एक महीना पहले तेज बारिश के दौरान बिरमा नाले में करीब 55 वर्ष पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ और पुलिस को पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर यातायात को फ्लाटा के रास्ते फोरलेन राजमार्ग पर चलाना पड़ा। वहीं इसके समाधान के लिए प्रशासन ने सेना के साथ संपर्क किया और सेना ने कुछ ही दिनों के अंदर पुराने पुल पर वैली पुल का निर्माण कर यातायात को चलाया। हालांकि यह अस्थायी समाधान किया गया है। बीआरओ ने भी वैली पुल पर एक नया वैली पुल का निर्माण किया है। लेकिन इससे भी सुचारु रूप से यातायात नहीं चल पाया है। बिरमा इलाके में बार बार जाम की स्थिति बन रही है और इससे शहरवासियों के साथ गढ़ी, रैंबल, जिब, थाती, टिकरी, पंचैरी, मोंगरी व अन्य कई इलाकों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैली पुल पर यात्री बसों को भी चलने की अनुमति नहीं है। इसलिए यात्री बसें अभी भी फ्लाटा से होकर फोरलेन राजमार्ग के जरिए उधमपुर पहुंच रही है। बसों को हर रोज करीब दस किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए बीआरओ ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बीआरओ कमांडर एच मूर्ति का कहना है कि 55 वर्ष पुराने पुल को स्थायी रूप में इस्तेमाल करना संभव नहीं है। इसलिए अब इसका स्थायी समाधान नए पुल का निर्माण करने ही हो पाएगा। मौसम में सुधार होने पर पहले पुराने पुल की मरम्मत कर यातायात को चलाने का प्रयास होगा। इसके बाद नए पुल के लिए काम शुरू किया जाएगा। नए पुल के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। नए पुल का निर्माण करीब 25 करोड़ में रुपये में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed