फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Performance against the Department of Education

शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Performance against the Department of Education
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम ने शिक्षा विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने की। इस मौके पर शिक्षकों ने सात साल से काम कर रहे शिक्षकों को पक्का नहीं करने और सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों का वेतन जारी नहीं करने को लेकर शिक्षा विभाग के रवैये की निंदा की गई।

विज्ञापन


शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपना कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को पक्का किया जाए। फोरम के राज्य प्रधान विनोद ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों का वेतन जारी नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर अपना रोष व्यक्त करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अपने संबोधन में जिला प्रधान लेखराज परिहार ने बताया कि शिक्षकाें को पक्का करने के लिए रोज नए-नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त किए गए शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड डे मील का पिछले साल के साथ-साथ इस साल का भी बकाया नहीं निकल पाया, जिस कारण शिक्षक वर्ग गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसको लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने राज्यपाल से शिक्षकों के इन मसलों को जल्द से जल्द हल करने की मांग की है। इस मौके पर सुकेश खजुरिया, सुखदेव सिंह, प्रीतम गोस्वामी, शाम शर्मा, रविंद्र सिंह, सुशील सिंह, विपिन, विनय, अनिल शर्मा, मान चंद्र, मुख्तियार, अशोक सेठ, शमशेर सिंह, रमेश, कुलदीप कटोच, शाम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed