{"_id":"575f09124f1c1bc34d11bc9e","slug":"performance-against-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियां बाग से स्याल रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से हो रही दिक्कतों से परेशान मियां बाग के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र के सरपंच रामपाल भगत ने कहा कि कई साल से नाबार्ड के आधीन आने वाली सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाया जा रहा है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारी कुछ माह काम करने के बाद निर्माण कार्य को बंद कर देते हैं। इस कारण अभी तक केवल कच्ची सड़क का निर्माण ही हो पाया है। उन्होंने कहा कि मियां बाग से लेकर रेलवे स्टेशन स्याल तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण सड़क का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले भूस्खलन के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था। तब पीडब्ल्यूडी की ओर से क्षेत्र में पानी की सुविधा देने के लिए वाटर फिलिंग स्टेशन बनाया गया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद फिलिंग स्टेशन को नहीं हटाने के कारण जो भी वाहन पानी भरने के लिए आते हैं तो सारा पानी कच्ची सड़क पर गिरने के कारण फिसलन हो जाती है। इस कारण लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
कई बार विभाग के आला अधिकारियों को इस समस्या के बारे में जानकारी दे चुके हैं, लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिलने पर उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में पवन कुमार, लाल चंद, अंकुश, इशर दास, जोगेंद्र कुमार आदि थे।