फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   peoples are opposing govt plan for settlement of former terrorist

पूर्व आतंकियों को श्ाहर में बसाने का हो रहा विरोध

Fri, 31 Oct 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर Updated Fri, 31 Oct 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
peoples are opposing govt plan for settlement of former terrorist
शहर के बीचों-बीच दमकल विभाग के क्वार्टरों में पूर्व आतंकियों और सजा काट चुके लोगों के लिए बनाए जा रहे होल्डिंग सेंटर के खिलाफ जिले के राजनीतिक, गैर राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठन लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन


इस फैसले के विरोध मेें इन संगठनों ने वीरवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और होल्डिंग सेंटर बनाए जाने पर आपत्ति जताई।

दमकल विभाग के कार्यालय परिसर को तोड़कर वहां सजा पूरी कर चुके आतंकवादियों के लिए होल्डिंग सेंटर बनाए जाने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध स्वरूप भाजपा, कांग्रेस, पैंथर्स, बसपा, नेकां, श्री अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति, व्यापार मंडल, एसोसिएशन आफ चैंबर आफ कामर्स, जागृति मंच, लोक विकास दल, बस स्टैंड शापकीपर एसोसिएशन, बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बैठक की।
विज्ञापन


बैठक के बाद सभी प्रतिनिधि जिला उपायुक्त यशा मुदगल से मिले और मांग की कि सरकार अपने इस फैसले को वापस ले। ज्ञापन के अनुसार शहर के बीचों-बीच होल्डिंग सेंटर बनाए जाने से उधमपुर की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है। पूर्व आतंकियों को बसाकर शहर वासियों के लिए सरकार परेशानी खड़ी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी मांग की गई कि दमकल विभाग का कार्यालय कायम रहना चाहिए। सरकार को चेतावनी देते हुए इन संगठनों ने कहा यदि सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले। इस फैसले के विरोध के दौरान अगर कोई अनहोनी होगी, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।


उन्होंने कहा जेल परिसर के अंदर ही किसी अस्थाई शेल्टर तैयार करके इन सजा काट चुके कैदियों को बसाया जाना चाहिए, ताकि उधमपुर की जनता को राहत मिल सके।

लोक विकास दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया के अनुसार जिला उपायुक्त ने ज्ञापन सरकार को भेजने का आश्वासन दिया है। कोई फैसला नहीं हुआ तो जल्द ही अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed