फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People upset due to lack of regular water in Nala village

नाला गांव में नियमित पानी नहीं आने से लोग परेशान

विज्ञापन
People upset due to lack of regular water in Nala village
उधमपुर/जिब। पंचायत जिब ए में नाला गांव में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि दो माह से पानी की सप्लाई बेहद कम हो गई है। सप्ताह में एकाध बार मात्र 15 मिनट के लिए पानी दिया जाता है। इससे जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पाता है। इस कारण लोग एक किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जलाशय से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश शर्मा, विजय कुमार, राधा कृष्ण, पवन कुमार और सोहन लाल आदि ने बताया कि जलशक्ति विभाग की ओर से तैनात कर्मचारी के मनमाने रवैये से क्षेत्रवासी परेशान हैं। क्योंकि वह कर्मचारी अपनी मनमर्जी से पानी की सप्लाई करता है। क्षेत्र के सरपंच को भी इस बारें में कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन आजतक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed