फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People strictly follow the Kovid-19 SOP

लोग सख्ती से करें कोविड-19 एसओपी का पालन

विज्ञापन
People strictly follow the Kovid-19 SOP
किश्तवाड़। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। इसके लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। लोग प्रशासनिक एसओपी का सख्ती का पालन करें, ताकि महामारी को फैसलने से रोका जाए। यह अपील डीसी अशोक कुमार शर्मा ने लोगों से की।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन लोगों को और सुधार के लिए कोविड-19 एसओपी का पालन करना होगा। बताया कि जिले में 1213 अभी तक संक्रमित हुए हैं, जिनमें 869 लोग रिकवर हुए हैं। मौजूदा समय में 335 मामले सक्रिय हैं। जिला अस्पताल से 72 लोग रिकवर होकर घर गए हैं। 797 होम आइसोलेशन में हैं। जिले से 12 लोगों को जम्मू रेफर किया गया है। अभी जिला अस्पताल में 16 संक्रमित लोग भर्ती हैं, 48 विभिन्न कोविड केयर केंद्रों में हैं। जिले में मार्च से अब तक 11 लोगों की मौत हुई हैं। जिला अस्पताल काफी मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डीसी ने आगे बताया कि जिले में फिलहाल 337 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। लोगों की जान बचाने के लिए जिलाग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केयर एवं आइसोलेशन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक पंचायत में 5 बेड की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अभी तक कुल 136 पंचायतों में 133 कोविड केयर केंद्र तैयार चुके हैं। हर पंचायत में लगभग टेस्ट करने की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed