फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People met XEN regarding electricity problem

Udhampur News: बिजली की समस्या को लेकर एक्सईएन से मिले लोग

Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
People met XEN regarding electricity problem
बिजली की समस्या को लेकर एक्सईएन से  मुलाकात करते चेरी स्याल इलाके  के लोग।  संवाद - फोटो : udhampur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। चेरी स्याल के स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर एक्सईएन से मिला। यहां पर उन्होंने क्षेत्र में आ रही बिजली की समस्या से अवगत करवाया गया।

इस मौके पर संगूर के हाजी गुलाम रसूल ने बताया कि क्षेत्र में थोड़ी सी हवा चलने पर बिजली की लगी पुरानी तारें टूट जाती हैं। जिससे कई बार लोगों के घरों के फ्रिज, पंखे, कूलर व बल्ब जल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारे साथ झूठे वादे किए थे कि 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। मगर सरकार उस वादे को पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के चलते दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
चेरी स्याल से आए लोगों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- सुनील कुमार पंडोह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed