फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pdd worker's protest

सड़क पर उतरे बिजली कर्मी

Sun, 11 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने आल जेएंडके इंलिक्ट्रिकल डिपार्टमेंट लाइनमैन एंड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब बिजली कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे यूनियन के उप प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि सरकार जम्मू संभाग के बिजली कर्मियों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही हैं। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें एसआरओ 59 व 381 का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि इन दोनों एसआरओ का लाभ कश्मीर संभाग के सभी बिजली कर्मियों को दिया जा रहा है। पिछले बीस वर्षों से बिजली कर्मी विभाग में अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी करने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसे में बिजली कर्मियों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए कई बार धरने प्रदर्शन किए गए हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। जिस कारण उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में अर्जुन सिंह, धर्मचंद, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, कैन सिंह आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed