{"_id":"6377d3bb40108c1b430b204c","slug":"park-udhampur-news-jmu272576463","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की जगह पार्किंग बनाए जाने से हर समस्या का होगा हल ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की जगह पार्किंग बनाए जाने से हर समस्या का होगा हल ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी कस्बे में पार्क बनाने के लिए नगरपालिका के पास बजट उपलब्ध है, लेकिन जिस स्थान पर पार्क बनाए जाने को लेकर भूमि का चयन किया गया है, वहां पर पार्क की जगह स्थानीय लोग पार्किंग बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्क को दूसरी जगह पर बनाया जा सकता है लेकिन पार्किग के लिए कस्बे में उतनी जगह नहीं है। ऐसे में जिस स्थान पर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है, वहां पर पार्किंग बनाई जाए ताकि कस्बे में जाम की समस्या दूर हो सके। कस्बे के स्थानीय लोगों ने कहा कि चिनैनी धनास मार्ग के बीच पीरबाबा मोड़ पर पार्क बनाने की योजना है, जिसके लिए भूमि का भी चयन किया गया है लेकिन कस्बे में पार्किंग की समस्या है और जाम की समस्या हर रोज उत्पन्न होती है। ऐसे में कस्बे में पार्किंग की सबसे ज्यादा जरूरत है। पार्क को दूसरे स्थान पर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पार्क बनाया जाएगा, वहां पर पहले ही कई नशेड़ी आते हैं और पार्क कस्बे से थोड़ी दूर होने से वहां पर नशेड़ियों का अड्डा बन जाएगा। इस स्थान पर पार्किंग से कस्बे में रोजगार भी बढ़ेगा।
-----------------------------------------------------
स्थानीय निवासी नीरज पच्याला ने कहा कि कस्बे के पीरबाबा मोड़ पर जहां पार्क बनाने की योजना है, वहां इस समय कई नशेड़ी भी आते हैं। पार्क बनने से वहां नशेड़ियों का अड्डा बन जाएगा। वहां पर चिनैनी धनास व पट्टनगढ़ रूट पर चलने वाले वाहनों की पार्किंग बनाई जानी चाहिए, जिससे रोजगार व कार्य भी बढ़ेगा।
--------------------------------------------------------
स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्क की जगह पार्किंग बनाए जाए तो कई समस्याओं का हल होगा। इससे कस्बे में उत्पन्न जाम की समस्या दूर होगी। जो भूमि पार्क के लिए चुनी गई है, वहां पर पार्किंग बन जाए तो सैकड़ों वाहन वहां पार्क होंगे, जिससे यहां हर रोज उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
-------------------------------------------------------
स्थानीय निवासी राकी बड़ू ने कहा कि जिस जगह को पार्क के लिए चुना गया है, वहां बेहतर होगा कि मल्टीप्लैक्स पार्किंग बनाई जाए। दिन ब दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है, जिससे कस्बे में जाम की समस्या रहती है। इससे काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा ।
------------------------------------------------------
स्थानीय निवासी बरकत अली ने कहा कि पार्क के लिए दूसरे स्थान पर भूमि का चयन किया जा सकता है। यह स्थान पार्किंग के लिए बहुत अच्छा है। इस भूमि पर पार्किंग बनने से कस्बे में जो जाम लगता है, वह खत्म हो जाएगा, बेहतर यही है कि जहां पर पार्किंग बने जो आज की जरूरत है।
---------------------------------------------------------
नगरपालिका के उपप्रधान अमित अबरोल ने कहा कि जो जगह पार्क के लिए चुनी गई है, वहां पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ओपन जिम भी बनाई जाएगी। 92 लाख रुपये की लागत से पार्क व ओपन जिम बनाई जाएगी। पहले स्तर पर 24 लाख का टेंडर लग गया है। उन्होंने पार्किंग के लिए दूसरी जगह के लिए लिखा है और भूमि भी देखी है। उम्मीद है जल्द उसका भी हल हो जाएगा।