{"_id":"678d4ecafc486c4abe03eb97","slug":"parade-rehearsal-begins-in-degree-college-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119465-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डिग्री कालेज में परेड की रिहर्सल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डिग्री कालेज में परेड की रिहर्सल शुरू
Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। डिग्री कालेज के मैदान पर रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परेड की रिहर्सल हुई। इसमें स्कूल, कालेज और एनसीसी की करीब 20 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कदम से कदम मिलाते हुए अभ्यास किया।
डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। कदमताल में कमी आने पर उन्होंने उसे ठीक करवाया। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के बैनर तले कालेज के मैदान पर सुबह नौ बजे रिहर्सल शुरू हुई। रिहर्सल करवाने में खेल शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी रोमेश मिश्रा ने बताया कि इस बार भी गणतंत्र दिवस खास तरीके से मनाया जाएगा। बीते कुछ दिन से छात्र अपने अपने स्कूलों और कालेजों में परेड के अभ्यास में जुटे थे। रविवार को डिग्री कालेज के मैदान में रिहर्सल शुरू की गई। संवाद