फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pancheri, Fire in Houses, Katti Village

Udhampur News: पंचैरी के कट्टी गांव में आग लगने से छह घर जले

विज्ञापन
Pancheri, Fire in Houses, Katti Village
उधमपुर। तहसील पंचैरी की कट्टी पंचायत के वार्ड 9 के घरों में लगी भीषण आग: संवाद
- तीन भेड़ें और दो बकरियां झुलसने से मरीं, परिवार सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बीती रात तहसील पंचैरी के कट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छह कच्चे मकान जलकर राख हो गए। इससे घरों के अंदर रखा सारा सामान खाक हो गया। हादसे में तीन भेड़ों और दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय घरों पर परिवारों का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था जिससे किसी के जानी नुकसान की सूचना नहीं हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों में अशोक सिंह पुत्र करतार सिंह, काका सिंह पुत्र करतार सिंह, करतार सिंह पुत्र खाकरी सिंह, जगदेव सिंह पुत्र रत्तन सिंह, करण सिंह पुत्र रत्न सिंह, खुशाल सिंह पुत्र सफर सिंह शामिल हैं। उनके मुताबिक आगजनी की इस घटना से उनका लाखों का नुकसान हो गया है और वे बेघर होने के साथ ही अब दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना बीती शुक्रवार रात को नौ बजे के आसपास पेश आई। परिजन श्राद्ध कार्यक्रम के लिए रिश्तेदारों के घर में गए थे और घरों में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। रात को अन्य गांववालों ने घरों से लपटे उठती देखी तो तत्काल शोर मचाया और पुलिस को भी सूचित किया और स्वयं भी पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया लेकिन कच्चे और लकड़ी के इस्तेमाल से बने इन घरों में आग चंद मिनटों में ही इतनी अधिक भड़क चुकी थी कि गांववालों ने कड़ी मश्क्कत के बाद भी इसपर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। दूर दराज का ग्रामीण इलाका होने के कारण बचाव टीमें भी समय रहते मौके पर नहीं पंहुच पाई थी। आग बुझने तक मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके थे।


वहीं पीडितों का कहना था कि घरों के अंदर रखी सारी संपत्ति, सामान और घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं जिससे वे बेघर होने के साथ ही दो वक्त की रोटी के भी मोहताज हो गए हैं। इसलिए प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द सहायता करे ताकि वे दोबारा से अपनी जिंदगी बसर करने के काबिल बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed