फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Order for investigation against police personnel arguing with DDC member

डीडीसी सदस्य से बहस करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश

विज्ञापन
Order for investigation against police personnel arguing with DDC member
उधमपुर। डीडीसी सदस्य को पुलिस की टीम की तरफ से रोके जाने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। टीम को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डीडीसी चेयरमैन ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य लाटी पिंकी कुछ दिन पहले डीसी इंदु कंवल चिब से मिलने के लिए उधमपुर आ रही थीं। रास्ते में पुलिस ने चेक प्वाइंट पर रोक दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डीडीसी सदस्य हैं और डीसी के मिलने के लिए जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनको जाने नहीं दिया गया और बहस की। मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, डीडीसी सदस्य ने डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, डीसी और एसएसपी सरगुन शुक्ला के समक्ष मामले को उठाया है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन करेंगी और एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपेगी। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीसी ने सभी सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डीडीसी सदस्यों के साथ प्रोटोकाल के मुताबिक व्यवहार किया जाए। इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। उधमपुर के सभी डीडीसी सदस्यों ने इस घटना की निंदा की है और डीडीसी के साथ बहस करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed