फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One Teacher in Government School

Udhampur News: एक अध्यापक के सहारे चलाया जा रहा सरकारी प्राइमरी स्कूल सोनी

विज्ञापन
One Teacher in Government School
 सरकारी प्राइमरी स्कूल सोनी में बच्चों को पढ़ाता ​शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




उधमपुर। जिले के बसंतगढ़ की पंचायत खनेड़ के गांव सोनी में सरकारी प्राइमरी स्कूल में पिछले 10 साल से एक ही अध्यापक पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ा रहा है। शिक्षा विभाग ने 2004 में यह स्कूल खोला था। लेकिन 20 साल बीत जाने के बाद भी इसे अपग्रेड नहीं किया गया।
मौजूदा समय में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 31 के करीब है। हैरानी की बात यह है कि पिछले 10 साल से स्कूल एक ही शिक्षक के सहारे चल रहा है। क्षेत्रवासियों की ओर से कई बार स्कूल में एक और शिक्षक लगाने की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हालात यह हैं कि स्कूल में पढ़ाना वाला खुद ही अध्यापक है और खुद ही चपरासी। पूर्व सरपंच शमशाद अख्तर ने बताया कि कई बार स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिख चुके हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले स्कूल में दो शिक्षक हुआ करते थे। दस साल पहले एक शिक्षक को यहां से किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके बाद आज तक कोई दूसरा शिक्षक स्कूल में नहीं लगाया गया। अब एक ही शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द स्कूल में शिक्षकों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विभाग की ओर से लगातार स्कूल में शिक्षक लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूल में एक और शिक्षक को भेजा जाएगा। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed