{"_id":"67fd6574fc9b0db54509d9da","slug":"one-died-10-injured-in-road-accident-udhampur-news-c-10-agr1006-589258-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ओवरहेड ब्रिज से टकराने से गाड़ी पलटी<bha>;<\/bha> महिला की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ओवरहेड ब्रिज से टकराने से गाड़ी पलटी<bha>;</bha> महिला की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के निकट हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह बनिहाल के निकट एक वाहन के ओवरहेड ब्रिज से टकराने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
हादसा तब हुआ जब राजोरी के एक खानाबदोश परिवार को ले जा रही पिकअप रेलवे ओवरहेड ब्रिज से टकराकर पलट गई। मृतका की पहचान चक तेरयाथ निवासी मोहम्मद हसन की पत्नी 75 वर्षीय फोला बेगम के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल बनिहाल और बाद में अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया।
घायलों में वाहन चालक मोहम्मद जम्मेल निवासी राजोरी. रयाज मोहम्मद (30), बिलाल अहमद (24) व उनकी पत्नी शहनाज (25), दो वर्षीय नाजिया (बिलाल की पुत्री), अर्शा बेगम (63), मोहम्मद इकबाल (30), अब्दुल मजीद (40), मुथियार अहमद (15) और एक अज्ञात 10 वर्षीय बच्चा शामिल हैं।
विज्ञापन
बनिहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में वाहन की अत्यधिक गति और चालक की लापरवाही को संभावित कारण बताया गया है। स्थानीय निवासियों ने खराब रोड मार्किंग और ओवरहेड ब्रिजों की अपर्याप्त ऊंचाई को लेकर चिंता जताई है।