फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ntthatap a foot of snow fell, the first snow in Ptnitap

नत्थाटाप में एक फुट तक गिरी बर्फ, पत्नीटाप में पहला हिमपात

Fri, 06 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी Updated Fri, 06 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ntthatap a foot of snow fell, the first snow in Ptnitap
snowfall - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में भी सीजन का पहला और हलका हिमपात हुआ, जबकि नत्थाटाप की चोटी पर लगातार जारी बर्फबारी से एक फुट तक बर्फ  जम गई है। बर्फ  की सैर सैलानियों ने स्लेज के जरिये की। यहां आने वाले पर्यटक काफी उत्साहित हैं और गद्गद हो रहे हैं।

विज्ञापन


नत्थाटाप में मंगलवार से जारी बर्फबारी बुधवार की देर रात और वीरवार की सुबह तक होती रही। इसका सैलानियों ने वीरवार को पूरा दिन लुत्फ  लिया। सीजन का तीसरा हिमपात नत्थाटाप की चोटी पर हुआ, जिसका सैलानियों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


नत्थाटाप में करीब एक फुट तक गिरी बर्फ  के बीच सैलानी अपनी ही मस्ती में मस्त रहे। नत्थाटाप के साथ लगते ऊंचे पहाड़ भी बर्फ  की सफेद चादर से लिपट गए थे जो काफी आकर्षित लग रहे थे, चारों और चांदी की तरह चमक रहे पहाड़ों के चित्र भी सैलानियों ने उतारे। जबकि नत्थाटाप के अलावा जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार, देराटाप और अन्य ऊंची पहाड़ियां बर्फ  से लद गई थी। पहाड़ों और पर्यटन स्थल पर गिरी बर्फ  के बाद कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed