फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Now only 110 km of sewerage pipeline will be laid

अब शहर में 110 किलोमीटर बिछाई जाएगी सीवरेज पाइप लाइन

विज्ञापन
Now only 110 km of sewerage pipeline will be laid
उधमपुर। अर्बन इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) अब देविकानगरी उधमपुर में 124.22 किलोमीटर के बजाए केवल 110 किलोमीटर ही सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम करेगा। यूईईडी ने इसको संशोधित कर नगर परिषद को जानकारी दे दी है। वहीं काम को पूरा करने को लेकर अक्तूबर 2022 से शहरवासियों के घरों में कनेक्शन देने का समय दिया जा रहा है। यूईईडी की तरफ से तीसरी बार प्रोजेक्ट का काम पूरा करने का समय दिया गया है और इससे पहले दो बार दिए गए समय पर परियोजना का काम पूरा नहीं हो सका। वहीं शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण शहरवासियों की परेशानी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

2017 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर 186.74 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसकी डीपीआर की प्रक्रिया को पूरा होने में एक वर्ष से अधिक का समय लग गया। 2018 के अंत में डीपीआर की प्रक्रिया आरंभ हुई और 2019 में इसका काम शुरू किया गया। इसका कार्य तीन भागों में बांटा गया। पहले भाग में देविका के घाट का सुंदरीकरण रखा गया। दूसरे भाग में शहर के अंदर 124.22 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और तीसरे भाग में तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और नौ पंपिंग स्टेशन का निर्माण रखा गया। पहले भाग का काम करीब छह महीने पहले पूरा कर दिया गया, लेकिन दूसरे और तीसरे भाग का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जबकि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरे शहर के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर की हर सड़क व गली के अंदर खुदाई की गई और सड़कों व गलियों की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। वहीं अब यूईईडी ने नगर परिषद को जानकारी दी है कि अब शहर में 124 के बजाए केवल 110 किलोमीटर ही पाइप लाइन बिछानी है। इसमें संशोधन किया गया है। अभी तक 91 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और केवल 19 किलोमीटर ही पाइप लाइन बिछाना बाकी है।
विज्ञापन

इनसेट
तीसरी बार प्रोजेक्ट को पूरा करने का दिया गया समय
यूईईडी के अनुसार अब अक्तूबर 2022 तक शहरवासियों के घरों में सीवरेज पाइप लाइन से कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जब प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था तो यूईईडी ने जनवरी 2021 तक काम पूरा करने का समय दिया था। लेकिन 2020 में कोविड के कारण काम प्रभावित हो गया और समय पर काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद दूसरी बार जून 2022 तक काम पूरा करने का समय दिया गया। लेकिन काम में कई तरह की कमियां पाए जाने और सरकार की तरफ से ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने पर जून 2022 में भी काम पूरा नहीं हो सका। हालांकि 2022 के शुरूआत में देविका घाट के सुंदरीकरण का काम पूरा करने में कामयाबी मिली। लेकिन अभी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा करने में कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शहर में कई महीनों से गलियां व सड़कें पड़ी है बदहाल
शहर के बिल्लनबावली इलाके में करीब दो वर्ष बाद भी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की हालत को नहीं सुधारा गया है। इसी तरह से वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर चार, अस्पताल रोड, सैला तालाब व अन्य कई इलाकों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों पर तारकोल नहीं डाली गई है। बदहाल सड़कों व गलियों के कारण शहरवासियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार शहरवासियों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी किया है।
-------------------------------
सितंबर के अंत तक दो व तीन नंबर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा कर लिया जाएगा। अक्तूबर में एक नंबर प्लांट का काम पूरा होने की संभावना है। सितंबर में ही इनकी टेस्टिंग भी पूरी जाएगी। वहीं पाइप लाइन बिछाने का कार्य अक्तूबर से आगे भी जारी रहने की संभावना है। इसकी कोई अभी निर्धारित समय नहीं है।

ओंकार शर्मा, एईईडी, यूईईडी
------------------------
नगर परिषद लगातार सीवरेज के कार्य को लेकर यूईईडी के साथ बैठक चल रही है। नगर परिषद ने यूईईडी के अधिकारियों को साफ कह दिया है कि पहले बचे हुए कार्य पूरे किए जाए और उसके बाद ही नया काम शुरू किया जाए। वीरवार को यूईईडी के साथ एक और बैठक आयोजित होगी और इसमें यूईईडी के अधिकारियों के साथ सभी ठेकेदार भी हिस्सा लेकर काम की प्रगति के बारे में जानकारी देंगे।
डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed