फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Notorious Criminal Arrested

Udhampur News: मुख्य वांछित अपराधी आमिर खान गिरफ्तार

विज्ञापन
Notorious Criminal Arrested
उधमपुर। मजालता पुलिस द्वारा पकड़ा गया वांछित अपराधी।
- हमला, दुष्कर्म, डकैती, हत्या प्रयास, एनडीपीएस एक्ट आदि मामलों में संलिप्त था
विज्ञापन

उधमपुर। गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना मजालता की पुलिस ने कुख्यात वांछित अपराधी आमिर खान निवासी खून, मजालता, जिला उधमपुर को गिरफ्तार किया है। वह हमला, दुष्कर्म, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या प्रयास, अवैध हथियार रखने के मामलों में संलिप्त रहा है।

आरोपी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर थाना मजालता की टीम ने एक त्वरित ऑपरेशन शुरू किया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे काबू कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। आरोपी जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज लगभग छह एफआईआर में वांछित था। आमिर खान एक गैंग का सदस्य भी है, जो मनहोर गोपाला, चक दयाला, चक मंगा गुज्जरैन, मंधारा, रख ब्रोटिया और विजयपुर जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। पुलिस प्रवक्ताओं ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय वांछित अपराधियों को झटका लगा है और आसपास की आबादी को राहत मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के प्रति उनका विश्वास मजबूत हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed