फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Notbandi affect the tourist destination

नोटबंदी से पर्यटन स्थल पर बुरा असर

Sun, 20 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Notbandi affect the tourist destination
पत्नीटाप का मैदान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

देश में 500 और 1000 के नोट बंद होने से जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में भी सैलानियों की संख्या पर कुछ हद तक असर पड़ा है। पहले घाटी के हालात का पत्नीटाप पर बुरा असर रहा और अब नोटबंदी का। इन दिनों पत्नीटाप में ज्यादा रौनक नहीं दिख रही है। यदि बर्फबारी हो जाती है तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन


पत्नीटाप के कारोबारियों के मुताबिक यदि पांच सौ का नया नोट जल्द पहुंच जाए तो कारोबार अच्छा हो सकता है। कारोबारियों ने चिंता जताई कि एक ओर सैलानियों ने पत्नीटाप में ताजा हिमपात की जानकारियां लेनी शुरू कर दी है। हालांकि एडवांस बुकिंग भी अभी नहीं हो पाई है। ऐसे में यदि जल्द नए नोट का चलन सामान्य नहीं हो जाएगा तो आगे बर्फबारी के सीजन में भी पर्यटन उद्योग खराब हो सकता है।
विज्ञापन


यहां के कारोबारी मानते हैं कि नोट बंदी से उनके कारोबार पर थोड़ा बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई पर्यटकों के पास नया नोट नहीं होने से उन्हें भी दिक्कतें आई। जबकि कुछ पर्यटन डेविट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मैनेजर सुभाष चंद्र और रंगील सिंह की मानें तो नोटबंदी से कोई ज्यादा असर नहीं है। जबकि होटल मैनेजर राजेश ठाकुर थोड़ा असर जरूर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि 500 का नोट जल्द पहुंच जाए तो समस्या दूर हो जाएगी।

फोटोग्राफर और टैक्सी के कारोबार भी प्रभावित
फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि नोटबंदी से उनके कारोबार पर भी थोड़ा असर पड़ा है। पहले घाटी के बिगड़े हालात से काम ठप रहा और अब नोटबंदी से दिक्कतें आ रही हैं। पुराने नोट के कारण यहां आ चुके सैलानी टूर पैकेज से परहेज कर रहे हैं।


टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि पहले से ही कारोबार में मंदा था अब नोटबंदी से उनके कारोबार पर और भी असर पड़ा है। करीब 80 टैक्सियां पत्नीटाप में हैं, जिनमें हर रोज चार से पांच टैक्सियां ही लग पा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed