{"_id":"67feb4a644a15f1f6500b00d","slug":"no-water-in-katra-railway-station-from-five-days-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101807-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पांच दिन से पानी नहीं, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पांच दिन से पानी नहीं, श्रद्धालु परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। पांच दिन से श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर पानी की आपूर्ति प्रभावित है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि झज्जर नाले से पानी की आपूर्ति करने वाली दो मोटरें जल गई थीं जिस कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
हालांकि रेलवे विभाग लगातार अथक प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा मंगलवार रात तक पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि मोटरों को ठीक करवा दिया गया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर न तो पीने के लिए पानी उपलब्ध है और न ही शौचालय आदि में। इस वजह से ट्रेन से धर्मनगरी कटड़ा पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पेयजल को लेकर भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्टेशन पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।