फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Pilgrims in Sudhmahadev

Udhampur News: काम करने का एक महीना चला गया मंदी में, अब सुद्धमहादेव मेले से आस

विज्ञापन
No Pilgrims in Sudhmahadev
चिनैनी के सुद्धमहादेव के कमल किशोर।
चिनैनी। बैसाखी के बाद गौरीकुंड, सुद्धमहादेव तथा मानतलाई में तीर्थ यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार तीर्थ स्थलों पर यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। इन स्थलों के कारोबारियों की मानें तो काम करने का एक माह मंदी में बीत गया है और अब अगले माह लगने वाले सुद्धमहादेव मेले से ही आस है।
विज्ञापन

बता दें अगले माह दूसरे सप्ताह में सुद्धमहादेव का तीन दिवसीय मेला आयोजित होगा। सुद्धमहादेव व्यापार मंडल के प्रधान कमल किशोर गुप्ता, सदस्य राकि गुप्ता ने कहा कि बैसाखी के बाद सुद्धमहादेव में तीर्थ यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाती है और वीकेंड पर यात्रियों की संख्या चार से पांच हजार और आम दिनों में लगभग दो हजार यात्री आते हैं, मगर करीब एक माह से तीर्थ यात्रियों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन

बाजार सूने पड़े हैं और दुकानदारों का कार्य चार माह अप्रैल से जुलाई तक रहता है। एक माह में तीर्थ यात्रियों की संख्या न के बराबर रही है और उन्हें उम्मीद है कि सुद्धमहादेव मेले में सुद्धमहादेव सहित गौरीकुंड व मानतलाई में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। वहीं, सुद्धमहादेव लंगर कमेटी के सदस्य दीपक बडियाल ने कहा कि मंदिर में स्थानीय तीर्थ यात्री आ रहे हैं मगर बाहर के यात्रियों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed