फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No permission allowed to exit without reason

बिना कारण बाहर निकलने की नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
No permission allowed to exit without reason
उधमपुर। जिले में रविवार को कोरोना कर्फ्यू को सख्ती के साथ लागू किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने कंटीली तार लगाकर वाहनों की आवाजाही को बंद किया। लोगों को पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। रविवार को पहली बार इतनी अधिक संख्या में शहर के विभिन्न हिस्सों में तारबंदी देखी गई। दोपहर तक केवल दवाई की दुकानें खोलने की ही अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

पिछले कई सप्ताह से जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसको एक सप्ताह के लिए बढ़ा भी दिया गया है। पुलिस की तरफ से कोरोना कर्फ्यू में ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही थी, लेकिन रविवार को अचानक से इसमें सख्ती कर दी गई। शहर के सुभाष चौक, सलाथिया चौक, इंदिरा चौक, रामनगर चौक, सैला तालाब चौक, वीनस चौक, एमएच चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने सुबह से ही तारबंदी कर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

जब कोई वाहन लेकर पहुंचा तो उससे पहले बाहर निकलने का कारण पूछा गया और उसके बाद ही उसको आगे जाने की अनुमति दी गई। कई लोग बिना किसी कारण के बाहर निकल आए थे। इन लोगों को पुलिस ने चेतावनी देकर वापस घर भेज दिया गया। इस दौरान केवल दवाई की दुकानों को खोलने की अनुमति मिली। सब्जी, फल, करियाना व अन्य जरूरी सेवाओं की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया है। पुलिस के बड़े अधिकारी शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा करते रहे। पुलिस के एक वाहन के जरिए पुलिस के जवान लोगों को लगातार जागरूक भी कर रहे थे। दोपहर के दो बजते ही दवाई की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया और फिर इसके बाद पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। फिर केवल चंद वाहन ही चलते नजर आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि सोमवार को लेकर प्रशासन की तरफ से नए आदेश जारी किए जाएंगे और सभी इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed