{"_id":"6096d9ab8ebc3e8a5d3c90eb","slug":"no-fee-will-be-paid-in-the-ban-toll-plaza-katra-news-jmu234923814","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन टोल प्लाजा में नहीं देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन टोल प्लाजा में नहीं देना होगा शुल्क
विज्ञापन
कटड़ा। काफी समय से बन टोल प्लाजा के ठेकेदार की मनमानी सह रहे कटड़ा सहित आसपास के 37 गांवों के लोगों को राहत मिली है। अब वह अतिरिक्त शुल्क दिए बिना जम्मू तक का आसानी से सफर कर सकेंगे। एनएचएआई के योजना निदेशक ने संबंधित ठेकेदार को लिखित आदेश दिया है।
शुरू में बन टोल प्लाजा पर कटड़ा सहित आसपास के 37 गांवों के लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा थी। लेकिन कुछ माह से मासिक पास का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा था। इस सबंध में होटल एसोसिएशन के नेतृत्व में कई बार विरोध भी जताया गया। कई माह की मशक्कत के बाद हाल ही में एनएचएआई के योजना निदेशक ने संबंधित ठेकेदार को लिखित आदेश जारी किया है। इसके तहत बीस किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के लोगों के लिए जल्द मासिक पास जारी किए जाएं। सनद रहे कि बीस किलोमिटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों की सूची डीसी कार्यालय से एक साल पहले जारी की गई थी, जिसमें कटड़ा सहित आसपास के 37 गांव शामिल हैं।
इस सबंध में होटल एसोसिएशन के प्रधान राकेश वजीर, वरिंद्र केसर, शाम केसर व रवी नाग ने बताया कि योजना निदेशक द्वारा जारी आदेश में मासिक पास फिर से जारी करने के आदेश के साथ स्पष्टीकारण मांगा गया है। इसमें पूछा गया है कि नए अनुबंध के समय कितने पास एक्टिव थे और मौजूदा समय में स्थिति क्या है। जिन मासिक पास को डिएक्टिवेट किया गया है, उसका कारण पूछा गया है। इस आदेश के बाद जहां होटल एसोसिएशन की सराहना की जा रही है, वहीं कटड़ा सहित आसपास के ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।